Lalu Yadav Family Security: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी, लेकिन अब उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। वहीं, तेज प्रताप की Y श्रेणी सुरक्षा हटा दी गई है। अब तेज प्रताप यादव को पूर्व मंत्री के नाते केवल एक बॉडीगार्ड मुहैया कराया जाएगा।
लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया। AI IMAGE
तेजस्वी यादव की Y+ कैटेगरी की सुरक्षा रहेगी जारी
हालांकि, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की Y+ कैटेगरी की सुरक्षा पहले की तरह ही जारी रहेगी। इसके अलावा, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की सुरक्षा के लिए एक महिला अंगरक्षक (लेडी बॉडीगार्ड) तैनात करने का फैसला लिया गया है।
मीसा को अब तीन सुरक्षाकर्मियों का मिलेगा सुरक्षा कवर
लालू यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती को अब तीन सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा कवर मिलेगा। यह व्यवस्था सांसदों के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तय की गई है।
बता दें कि लालू-राबड़ी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहले उन्हें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, हाउस गार्ड और एस्कॉर्ट वाहन जैसे सुविधाएं मिलती थी। राज्य सुरक्षा समिति की 4 जून 2026 को हुई उच्च स्तरीय बैठक की अनुशंसाओं के बाद इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
क्या तय होती है सुरक्षा?
बता दें कि किसी शख्स की सुरक्षा उसके मौजूदा संवैधानिक पद और उपलब्ध खुफिया इनपुट के आधार पर तय की जाती है। चूंकि दोनों नेता लंबे समय से किसी सक्रिय प्रशासनिक या संवैधानिक पद पर नहीं हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
