'लालू राजनीतिक कैंसर' BJP चीफ सम्राट चौधरी के बयान पर बरसे तेजप्रताप कहा शकुनि मामा के बेटे हैं सम्राट- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 10, 2023, 04:07 PM IST

BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू को बिहार का राजनीतिक कैंसर बताया अब तेजप्रताप का पलटवार सामने आया है कहा- 'शकुनि मामा के बेटे हैं सम्राट..जिन्होंने महाभारत करवाई, उनकी कोई हैसियत नहीं'

बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से ही राज्य की राजनीति में भारी उथल-पुथल है और सभी पार्टियां अपने हिसाब से इस स्थिति का अपने पक्ष में फायदा उठाने में जुटी हैं इसे लेकर जमकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी हो रही है, वहीं जातीय गणना पर लालू यादव के ट्वीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें बिहार की राजनीति का कैंसर (Lalu is political Cancer) बताया था इसपर राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप का पलटवार सामने आया है।

samrat chowdhery_tejpratap yadav

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू को बिहार की राजनीति का कैंसर बताय था

लालू यादव पर सम्राट चौधरी के कैंसर वाले बयान पर बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, 'वह मेरे पिता को निशाना बना रहे हैं... वह (सम्राट चौधरी) दीमक की तरह हैं, और वह धीरे-धीरे बीजेपी को खोखला कर रहे हैं।'

End of Feed