देश

संजय सिंह के बाद आप विधायक अमानतुल्लाह पर शिकंजा, कई ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 09:43 AM IST

Amanatullah Khan ED raids: ईडी के अधिकारी आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर व उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में आप सांसद संजय सिंह के आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Image

आप विधायक अमानतुल्ला खान के घर ईडी की छापेमारी

Photo : ANI

Amanatullah Khan ED raids: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर भी शिकंजा कसा है। जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी आज (मंगलवार) आप विधायक के घर पर पहुंचे हैं। उनके घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद हैं और ईडी के आधिकारी उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ईडी की यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर भी छापेमारी की थी। हालांकि, यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़ी हुई थी। ईडी ने करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। तब से संजय सिंह ईडी की ही कस्टडी में हैं। इससे पहले जांच एजेंसी इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

वक्फ बोर्ड में हेराफेरी से जुड़ा है मामला

बता दें, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने आप विधायक के खिलाफ जांच शुरू की है। इससे पहले सितंबर 2022 में दिल्ली की एसीबी टीम ने अमानतुल्ला को गिरफ्तार भी किया था।

करीबियों के ठिकानों पर हो चुकी है छापेमारी

बता दें, दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो ने इससे पूर्व चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। यहां से 24 लाख रुपये कैश और दो अवैध पिस्टल भी बरामद की थीं। इससे पूर्व एसीबी सितंबर, 2022 में अमानतुल्लाह से पूछताछ भी कर चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article