Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को पहुंचेंगे अयोध्या लालकृष्ण आडवाणी, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2024, 01:14 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे।

LK Advani in Ayodhya: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, गौर हो कि दशकों की मशक्कत, संघर्ष और आंदोलन के बाद अब 22 जनवरी को रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान होंगे।

LK Advani in Ayodhya

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अभी तक उनकी तबीयत और उम्र को देखते हुए कहा जा रहा था कि शायद वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न हो सकें, लेकिन अब उनकी उपस्थिति कंफर्म हो गई है, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।

End of Feed