लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे PM Modi, जन्मदिन की दी बधाई; सामने आई तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 08:34 PM IST

Lal Krishna Advani Birthday: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने लिखा, लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। वह ईमानदारी और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं जिन्होंने महान योगदान दिया जिससे हमारे देश को मजबूती मिली।

Lal Krishna Advani Birthday: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व अध्यक्ष व पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी बुधवार को 96 साल के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके घर पहुंचकर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्हेांने कहा, लालकृष्ण आडवाणी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं तथा उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रगति और एकता में अहम योगदान दिया है।

Lal Krishna Advani Birthday

लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंची पीएम मोदी व अन्य नेता

इस मौके पर पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने लिखा, लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। वह ईमानदारी और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं जिन्होंने महान योगदान दिया जिससे हमारे देश को मजबूती मिली। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रगति और एकता को आगे बढ़ाया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करते रहेंगे।

End of Feed