देश

वीडियो: YouTuber ने रेलवे ट्रैक पर जलाया 'स्नेक बम', उठा धुएं का गुबार, रेलवे सख्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 09:07 PM IST

एक यूट्यूबर रेलवे ट्रैक पर खूब सारे स्नेक बम(सांप वाला पटाखा) जलाता दिख रहा है। सबसे डरावनी बात यह है कि इस पटाखे से कुछ ही मीटर दूर दूसरी ट्रेन गुजरते हुए दिख रही है।

Viral video: सोलश मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। यहां तक कि अपनी जान भी खतरे में डाल देते हैं और कभी-कभार तो सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंजाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक यूट्यूबर रेलवे ट्रैक पर खूब सारे स्नेक बम(सांप वाला पटाखा) जलाता दिख रहा है।

पटाखा जलाते ही चारों तरफ धुआं ही धुआं हो जाता है। सबसे डरावनी बात यह है कि इस पटाखे से कुछ ही मीटर दूर दूसरी ट्रेन गुजरते हुए दिख रही है। इस कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सख्त हो गया है और उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

हो रही सख्त कार्रवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक, इस तरह का वीडियो बनाने वाला श्ख्स एक यूट्यूबर है और उसका 'Stupid DTS' नाम का यूट्यूब चैनल भी है। एक्स पर 'Trains of India'नाम के एक हैंडल ने इस वीडियो को पोस्ट कर ऐसे शरारती तव्वों पर कार्रवाई की मांग की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article