LAHDC-Kargil Poll Results: लद्दाख परिषद चुनाव में जीत से कांग्रेस उत्साहित, कहा- भारत जोड़ो यात्रा का सीधा प्रभाव पड़ा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 8, 2023, 10:48 PM IST

LAHDC-Kargil Poll Results: 25 सीटों के नतीजे घोषित होने के बाद एनसी को अब तक 12 सीटें मिलीं, कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं, बीजेपी को 2 सीटें मिलीं और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। नई परिषद 11 अक्टूबर से पहले गठित होगी।

LAHDC-Kargil Poll Results: लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी)-करगिल के चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। अपने गठबंधन की सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस अबतक 21 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं बीजेपी के हिस्से सिर्फ 2 सीट आई है। इस बंपर जीत से कांग्रेस उत्साहित दिख रही है। कांग्रेस ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया है।

End of Feed