'राहुल गांधी ने कई वादे किए, पर अब सब भूल गए', कांग्रेस नेता पर जमकर बरसे केटीआर

KTR on Rahul Gandhi: बीआरएस नेता के.टी. रामाराव (केटीआर) ने राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार पर बेरोजगार युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। केटीआर ने युवाओं से कांग्रेस से जवाब मांगने की अपील की।

KTR on Rahul Gandhi: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव (केटीआर) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तेलंगाना के बेरोजगार युवाओं और छात्रों से चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया। हैदराबाद के मुशीराबाद क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए केटीआर (KT Rama Rao) ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने युवाओं से कई वादे किए थे। उन्होंने रोजगार देने, जॉब कैलेंडर जारी करने और युवाओं के साथ खड़े रहने की बात कही थी। लेकिन चुनाव खत्म होने और सरकार बनने के बाद इन वादों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

KTR on Rahul Gandhi

तेलंगाना के युवाओं से राहुल गांधी से जवाब मांगने की अपील

एएनआई के मुताबिक केटीआर (Telangana Politics) ने कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं और छात्रों का समर्थन हासिल करने के लिए बड़े दावे किए, लेकिन अब वही युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार से उनके चुनावी वादों के बारे में सवाल पूछें। बीआरएस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। उन्होंने दावा किया कि जिन भर्तियों को सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है, उनमें से कई प्रक्रियाएं पिछली बीआरएस सरकार के समय शुरू की गई थीं।

End of Feed