कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, एक सप्ताह पहले ही पहुंचा था नीट की तैयारी करने

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 17, 2023, 04:37 PM IST

Kota Suicide: ​छात्र की पहचान पुष्पेंद्र सिंह के रूप में हुई है, वह कोटा से 500 किलोमीटर दूर जालौर का निवासी था। पुष्पेंद्र एक सप्ताह पहले कोटा आया था और यहां एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी के लिए दाखिला लिया था।

Kota Suicide: मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों का हब माने जाने वाले कोटा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र पिछले सप्ताह ही नीट की तैयारी करने के लिए कोटा आया था। इसके बाद कोटा में इसी साल जनवरी से आत्महत्या करने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है।

Kota Suicide

पुलिस ने बताया कि छात्र की पहचान पुष्पेंद्र सिंह के रूप में हुई है, वह कोटा से 500 किलोमीटर दूर जालौर का निवासी था। पुष्पेंद्र एक सप्ताह पहले कोटा आया था और यहां एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी के लिए दाखिला लिया था। पुलिस ने बताया, आज सुबह वह अपने हॉस्टल में मृत पाया गया। पुलिस को अभी तक छात्र के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

End of Feed