कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय के करीबी ASI अनूप दत्ता का भी होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, CBI को कोर्ट से मिली इजाजत

Kolkata Doctor Rape and Murder case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या केस में एएसआई अनूप दत्ता का भी पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। अनूप दत्ता मुख्य आरोपी संजय रॉय का करीबी माना जा रहा है। उसका एक वीडियो भी सामने आया था।

Kolkata Doctor Rape and Murder case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या केस में अब एएसआई अनूप दत्ता का भी पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने सीबीआई को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए इजाजत दे दी है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, इस केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोषण का पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा हो गया है।

Kolkata Doctor Murder cbi probe

एएसआई अनूप दत्ता का भी होगा पॉलीग्राफी टेस्ट।

बता दें, अनूप दत्ता केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय का करीबी बताया जा रहा है। वह तब चर्चा में आया जब बीते सप्ताह उसका एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद सीबीआई की शक की सुई अनूप दत्ता की तरफ घूम गई और केंद्रीय एजेंसी ने उसका भी पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए कोर्ट का रुख किया। बता दें, संजय रॉय को भी अनूप दत्ता के घर से ही गिरफ्तार किया गया था।

End of Feed