Kolkata Gangrape case : कोलकाता गैंगरेप केस के बाद बंगाल की ममता सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आ गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने शनिवार को ममता सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम न उठाने का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि 'ममता बनर्जी इस तरह की घटनाओं को नहीं देखती हैं। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रही हैं। टीएमसी को कम से कम इस तरह के अपराध की निंदा करनी चाहिए।' भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि ममता सरकार के में महिलाओं के साथ रेप होना सामान्य घटना हो गई है। आरोपियों से टीएमसी का संबंध निकलता है। सरकार इन अपराधिकयों को सजा दने की बजाय उनका संरक्षण करती है।
कोलकाता गैंगरेप की घटना पर ममता सरकार को घेर रही भाजपा।
कल्याण बनर्जी के विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि 'उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए। वह एक वरिष्ठ नेता और वकील हैं। इस तरह की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें लोगों को प्रेरित करना चाहिए।' दरअसल, कल्याण ने विवादित बयान देते हुए कहा कि 'एक दोस्त यदि अपने दूसरे दोस्त का रेप कर देता है तो क्या किया जा सकता है?'
शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं 'सुरक्षित नहीं' हैं-मजूदमदार
वहीं, पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना यह दर्शाती है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं 'सुरक्षित नहीं' हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले के सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और विपक्षी दल से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का आग्रह किया।
मजूमदार ने कहा कि यह घटना पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद हुई है। आरजी कर अस्पताल की घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए थे।
राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद 'खराब' -BJP
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुलिस (गृह) विभाग का काम संभालने के बावजूद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद 'खराब' है। मजूमदार ने कहा कि कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई और इससे यह साबित होता है कि राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं।
गैंगरेप ने आरजी कर अस्पताल की घटना की याद ताजा की
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘आरजी कर अस्पताल जैसे शीर्ष मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की घटना के बाद अब शहर के एक विधि महाविद्यालय में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।’मजूमदार ने कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले हाल ही में निकाली गई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की विजय रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में एक लड़की की मौत का भी जिक्र किया। कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में छात्रा के साथ कथित तौर पर हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस अपराध के सिलसिले में व्यापक पैमाने पर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
