देश

Kolkata रेपकेस के विरोध में यूपी के मेडिकल कॉलेजों में 8वें दिन भी डॉक्टरों का हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं बाधित

कोलकाता मेडिकल कोलेज और अस्पताल की एक डॉक्टर के साथ दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या करी दी गई। घटना पिछले सप्ताह की है। इसे लेकर तमाम ‘जूनियर डॉक्टर’ काम छोड़कर विरोध कर रहे हैं। जिस कारण मेडिकल सेवाएं बाधित हो गई हैं-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Kolkata Rape Case: कोलकाता में पिछले सप्ताह आरजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी के दौरान परास्नातक प्रशिक्षु (पीजीटी) महिला चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर तमाम ‘जूनियर डॉक्टर’ के काम छोड़कर विरोध जारी रखने से उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सोमवार को आठवें दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

ओपीडी और अन्य सेवाएं बाधित

उप्र रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरदीप जोगी ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही। आज भी प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी और अन्य सेवाएं बाधित रहीं।’ उन्होंने कहा, ‘‘आज रक्षाबंधन के दिन हम जूनियर डॉक्टर ने ‘काला रक्षा बंधन’ मनाया।’’ डॉ. जोगी ने कहा कि वह उप्र शासन को भी मेडिकल कॉलेजों में काम करने वाले जूनियर डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पत्र भी लिख रहे हैं।

पड़ताल पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स

राजधानी लखनऊ में इस हड़ताल का असर ‘किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी’ (केजीएमयू) के साथ-साथ संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान समेत अन्य अस्पतालों में भी दिख रहा है। उल्लेखनीय हैं कि पिछले सप्ताह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी के दौरान परास्नातक प्रशिक्षु (पीजीटी) महिला चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी।

दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का शव नौ अगस्त को अस्पताल के संगोष्ठी कक्ष के अंदर मिला था। अपराध में कथित संलिप्तता के लिए अगले दिन एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया था। जूनियर डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, कड़ी सजा दी जाए और पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया था। सीबीआई ने 14 अगस्त से अपनी जांच शुरू की।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ