Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 24 साल के कोरियोग्राफर पर छात्रा से रेप का आरोप है। रविवार को एक छात्रा से बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस को बताया कि आरोपी की पहचान एचएसआर लेआउट निवासी मुकेश्वरन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है और 2003 में बेंगलुरु आ बसा था।
पार्टी के बाद घर छोड़ने आया था आरोपी
फातिमा ने कहा “जहां तक हमें मालूम है, उसके खिलाफ पहले से कोई मामला नहीं है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम उसे अदालत में पेश करेंगे। हम पूछताछ के लिए उसकी हफ्ते भर की हिरासत का अनुरोध करेंगे।” पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय पीड़िता ने कोरमंगला में पार्टी करने के बाद आरोपी का उसे उसके घर छोड़ने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।
बाइक रोकर बलात्कार की कोशिश
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने दोस्तों को आपात मैसेज किया, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और दुष्कर्म की कोशिश को नाकाम कर दिया। पीड़िता ने अपनी ‘लाइव लोकेशन’ भी दोस्तों को भेजी थी।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि दोस्त जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। उसने बताया कि एचएसआर लेआउट थाना पुलिस ने घटना को लेकर रविवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-64 (दुष्कर्म के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया।
(इनपुट भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
