देश

Kolkata Doctor Rape And Murder: अश्लील वीडियो देखने की लत, 4 शादियां और हिंसा; कोलकाता हत्याकांड में आरोपी को लेकर पुलिस ने किये कई खुलासे

Kolkata Doctor Murder: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म में कोलकाता पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए। पुलिस ने कहा कि आरोपी संजय रॉय अश्लील वीडियो देखना का आदी था और उनके मोबाइल फोन में ऐसी कई अश्लील वीडियो मिले। उसके मोबाइल फोन में मिले कंटेंट काफी क्रूर और हिंसक थे।

Image

कोलकाता हत्याकांड में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किए बड़े खुलासे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kolkata Doctor Murder: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए अपराध को लेकर देश में डॉक्टरों के अंदर काफी गुस्सा है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग हो रही है। इसी बीच कोलकाता पुलिस ने आरोपी सिविक वालंटियर संजय रॉय को लेकर कई बड़े खुलासे किए। कोलकाता पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय रॉय पॉर्न वीडियो देखना का आदी था और उनके मोबाइल फोन में ऐसे ऐसी कई अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन में मिले कंटेंट काफी क्रूर और हिंसात्मक है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय रॉय ने 4 शादियां की है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वो पत्नियों के साथ भी हिंसा करता था। संजय रॉय के पड़ोसियों ने कहा कि उनकी पहली पत्नी बेहाला से थी, जबकि दूसरी पत्नी पार्क सर्कस से थी। पड़ोसियों ने कहा कि उसने तीसरी बार बैरकपुर की एक लड़की से शादी की थी, लेकिन वह शादी भी लंबे समय तक नहीं चली। फिर उसने शहर के अलीपुर इलाके की एक लड़की से शादी की। पड़ोसियों ने कहा कि संजय रॉय के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आना आम बात थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसकी चौथी पत्नी, जो अलीपुर में एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी, उसने भी घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी संजय रॉय एक प्रशिक्षित मुक्केबाज भी है। पिछले कुछ सालों में वो पुलिस के संपर्क में आया। उसे कोलकाता पुलिस कल्याण बोर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया और राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी पर तैनात किया गया।

मैं कुछ नहीं जानती, लेकिन मेरा बेटा निर्दोष- आरोपी संजय रॉय की मां

अधिकारी ने कहा कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अस्पताल अधिकारियों के साथ उसने अपने संपर्क बनाए थे। आरोपी संजय रॉय की मां मालती रॉय ने दावा किया कि उनका बेटा बेकसूर है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान उसकी मां ने कहा कि मैं कुछ नहीं जानती, लेकिन मेरा बेटा निर्दोष है। मुझे लगता है कि उसे फंसाया गया है। पुलिस ने कहा कि संजय रॉय पर बीएनएस की धारा 64 और 103 के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं इस बीच फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में देश भर में ओपीडी सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article