देश

कोलकाता डॉक्टर केस में पीड़िता के वकील ने टाइम्स नाउ नवभारत पर दिया बड़ा बयान, CM ममता से लेकर प्रिंसिपल संदीप घोष के लिए कही ये बातें

Kolkata Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में महिला डॉक्टर के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने ममता सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में जब भी कही रेप होता है तो बंगाल की सीएम वहां पहुंच जाती है और कहती है कि पैसे ले लो और चुप हो जाओ।

Image

महिला डॉक्टर के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने ममता सरकार पर बोला हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kolkata Case: कोलकाता डॉक्टर रेप केस मामले में पीड़ित परिवार के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के साथ बात करके हुए विकास रंजन भट्टाचार्य ने कोलकाता केस को लेकर कई बड़ी बात कही। डिजीटल टॉक में मुनीष देवगन से बातचीत के दौरान विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि फांसी सभ्य समाज की कोई सजा नहीं है। कोर्ट को आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि कोर्ट को आरोपी को उम्रकैद की सजा देनी चाहिए।

महिला डॉक्टर के वकील ने ममता सरकार पर बोला हमला

डिजीटल टॉक विद मुनीष देवगन में कानून में बदलाव की जरूरत पर विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि सजा किसी भी शख्स को सुधारने के लिए होती है। मौत कोई सजा नही होती है। उन्होंने मौत की सजा को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि लोकतंत्र और एक सभ्य समाज में मौत की सजा की कोई जगह नहीं है।

महिला डॉक्टर के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने ममता सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में जब भी कही रेप होता है तो बंगाल की सीएम वहां पहुंच जाती है और कहती है कि पैसा ले लो चुप हो जाओ। ये बंगाल की सीएम का तरीका है। विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि रेप एक असभ्य समाज का काम है। विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा था कि राज्य सरकार ने रेप विक्टिम्स का रेट चार्ट तय कर रखा है। इस सरकार में ये देखा जाता है कि कौन सी महिला के साथ कितनी बार रेप हुआ है, उस आधार पर उसे पैसा दिया जाता है। इससे पहले विकास रंजन भट्टाचार्य ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कहा कि पीड़िता के शरीर की जो हालत थी उससे ये बिल्कुल नहीं लगता है कि कोई एक शख्स वैसा कर सकता है। शरीर पर कई हमले हुए हैं। विकास रंजन भट्टाचार्य की तरह ही पीड़िता के परिवार ने भी गैंगरेप की आशंका व्यक्त की है।

वहीं महिला डॉक्टर के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस घटना के दौरान प्रिंसिपल शांत क्यों रहे... वो खुद एक डॉक्टर वो बॉडी देखकर बता सकते थे कि महिला की हत्या की गई है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही कारण है कि उनकी भूमिका पर भी हमें संदेह है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article