देश

निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा लड़ेगी कोलकाता रेप का केस, टाइम्स नाउ नवभारत पर किए कई खुलासे

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा केस लड़ने की तैयारी कर रही है। सीमा कुशवाहा ने कोलकाता रेप केस में गैंगरेप की भी आशंका जताई है।

Image

सीमा कुशवाहा से मुनीष देवगन की खास बातचीत

KEY HIGHLIGHTS
  • निर्भया केस में दोषियों को मिली था फांसी की सजा
  • निर्भया केस में वकील थी सीमा कुशवाहा
  • अब कोलकाता केस लड़ने की तैयारी

दिल्ली में निर्भया रेप केस की वकील रही सीमा कुशवाहा अब कोलकाता डॉक्टर रेप केस की केस लड़ने की तैयारी कर रही है। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के साथ बात करके हुए सीमा कुशवाहा ने कोलकाता केस को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही यह भी बताया कि कोलकाता केस में कहां पुलिस और सरकार के गलती हुई है।

सीमा कुशवाहा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

डिजीटल टॉक विद मुनीष देवगन में इस बार मेहमान बनीं निर्भया केस में वकील रहीं सीमा कुशवाहा। सीमा कुशवाहा ने बताया कि कैसे डॉक्टर

बेटी के साथ कोलकाता के हैवान ने हैवानियत की। साथ ही सीमा ने ये शक भी जाहिर किया कि कोलकाता की बेटी के साथ जो कुछ भी वो किसी अकेले शख्स का काम नहीं है बल्कि ये गैंगरेप है और सीमा कुशवाहा ने बंगाल पुलिस और सीएम ममता बनर्जी के लिए गए एक्शन पर भी सवाल उठाए। सीमा कुशवाहा लगातार लेडी डॉक्टर के माता पिता के संपर्क में हैं और वो कोलकाता की बेटी को इंसाफ दिलाना चाहती हैं। सुनिए क्या कहा सीमा कुशवाहा ने

कोलकाता केस में क्या हुआ

बता दें कि पिछले दिनों कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थीं और चेस्ट मेडिसिन विभाग में हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थीं। अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल की आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उनका शव देखा था। बाद में पता चला कि महिला डॉक्टर के साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। जिसके बाद से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article