देश

Kisan Andolan: इन चार राज्यों में 21 फरवरी को धरना देंगे किसान, राकेश टिकैत ने किया ऐलान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 07:26 AM IST

Kisan Andolan: राकेश टिकैत ने ये ऐलान किया है कि किसान 21 फरवरी को चार राज्यों में धरना देंगे। केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए किसान पंजाब और हरियाणा के दो सीमा बिंदुओं पर मौजूद हैं जहां उनकी हरियाणा के पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई है और पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

Image

राकेश टिकैत ने किया प्रदर्शन का ऐलान।

Photo : Times Now Digital

Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में धरना देंगे। टिकैत ने यह भी बताया कि शनिवार को यहां सिसौली में हुई पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा से सरकार द्वारा किसानों की मांगें नहीं माने जाने पर 26 और 27 फरवरी को दिल्ली तक ट्रैक्टर मार्च निकालने को कहा गया है।

'दिल्ली चलो' मार्च के बीच किसानों का प्रदर्शन

पंचायत ने हरियाणा और पंजाब में हुई घटनाओं की भी निंदा की है। यह पंचायत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा बुलाए गए किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के बीच आयोजित की गई थी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, किसान कृषकों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन तथा कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए "न्याय", भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

पुलिसकर्मियों के साथ हुई किसानों की झड़प

केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए किसान पंजाब और हरियाणा के दो सीमा बिंदुओं पर मौजूद हैं जहां उनकी हरियाणा के पुलिस कर्मियों के साथ झड़प हुई है और पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। यहां पंचायत में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए टिकैत ने कहा कि किसानों के हित के लिए टिकैत परिवार के सदस्य किसी भी बलिदान के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सिसौली में हुई पंचायत में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से भाकियू के 30 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। टिकैत ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था, 'हम फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू करने, किसानों की कर्ज माफी आदि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी पारा हाई, जानिए किन मुद्दों पर हो सकता है सबसे ज्यादा हंगामा

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी पारा हाई, जानिए किन मुद्दों पर हो सकता है सबसे ज्यादा हंगामा