CJP के प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता इमरान खान की नागरिकता पर सवाल, किरीट सोमैया बोले- देश से किया जाए बाहर

किरीट सोमैया ने इस संबंध में मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस से पूछा है कि क्या इमरान खान को प्रदर्शन में शामिल होने की कानूनी अनुमति थी।

मुंबई में सीईसी के खिलाफ सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अभिनेता इमरान खान की नागरिकता को लेकर नया शिगूफा सामने आया है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद अभिनेता ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इतना ही नहीं सोमैया ने यह भी कहा कि इमरान खान को तत्काल देश से निर्वासित किया जाए।

अभिनेता इमरान खान की नागरिकता पर सवाल

अभिनेता इमरान खान की नागरिकता पर सवाल

किरीट सोमैया ने इस संबंध में मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस से पूछा है कि क्या इमरान खान को प्रदर्शन में शामिल होने की कानूनी अनुमति थी। सोमैया ने यह भी जानना चाहा कि क्या अभिनेता ने इस तरह के आंदोलन में भाग लेने के लिए जरूरी अनुमति ली थी। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने और उचित कदम उठाने की अपील की है।

End of Feed