Adani issue: किरेन रिजिजू ने बताया- क्यों उठाया जा रहा है अडानी मुद्दा? बोले- हम चुप नहीं बैठेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2023, 09:01 PM IST

Adani issue: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते कहा कि अडाणी मुद्दा जानबूझकर उठाया जा रहा है ताकि राहुल गांधी का राजनीतिक करियर चमकाया जा सके।

जम्मू: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (गांधी) राजनीतिक रूप से विफल हो गए हैं और दावा किया कि उनके राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए अडानी मुद्दा (Adani issue) जानबूझकर उठाया जा रहा है। रिजिजू ने कांग्रेस पर न्यायपालिका को कमजोर करने का भी आरोप लगाया और कहा कि यदि विपक्षी दल न्यायपालिका पर हमला करके संविधान की ‘धज्जियां उड़ाने’ की कोशिश करता है, तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

Adani issue, Gautam Adani, Rahul Gandhi, Kiren Rijiju, Hindenburg on Adani issue

अडानी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर भड़के किरेन रीजीजू

किरेन रिजिजू ने यहां जम्मू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि मैं इस पर (हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर) कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि उच्चतम न्यायालय पहले ही एक समिति का गठन कर चुका है और इस पर विचार कर रहा है, लेकिन मैं (इतना जरूर) कहना चाहता हूं कि यह सब राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे 'जानबूझकर' एक मुद्दा बनाया जा रहा है।

End of Feed