न्यायपालिका से टकराव के चलते रीजीजू की कानून मंत्रालय से हुई छुट्टी? जानें कब-कब दिया विवादित बयान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 18, 2023, 04:21 PM IST

Kiren Rijiju News : अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाले 51 साल के युवा सांसद भाजपा सरकार में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। वह गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री, युवा एवं खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साल 2021 में उन्हें केंद्रीय कानून मंत्री बनाया गया।

Kiren Rijiju : केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू से गुरुवार को उनका यह पद सरकार ने ले लिया। कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को दिया गया है। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। रीजीजू से प्रतिष्ठित मंत्रालय की जिम्मेदारी लेना चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ समय से कॉलेजियम से लेकर अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रीजीजू का दिया गया बयान उनके खिलाफ गया है। ऐसे कई मौके आए जब रीजीजू न्यायपालिका की आलोचना करते दिखे। खासकर हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्तियों के बार में उन्होंने जो टिप्पणियां की, इसे न्यायपालिका के साथ उनके टकराव के रूप में देखा गया।

kiren Rijiju

अरुणाचल प्रदेश से सांसद हैं किरेन रीजीजू।

कॉलेजियम व्यवस्था को 'एलियन' कहा

अरुणाचल प्रदेश से तीन बार के लोकसभा सांसद रीजीजू ने न्यायालयों में जजों की नियुक्ति करने वाली कॉलेजियम व्यवस्था को 'एलियन' कहा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रिटायर होने के बाद कुछ जज 'एंटी इंडिया गैंग' के हिस्सा बन गए हैं। रीजीजू की इस तरह की टिप्पणियों को न्यायपालिका पर हमले के रूप में लिया गया। उनके इन बयानों पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

End of Feed