देश

किरेन रिजिजू को घर पर क्यों पड़ी डांट, सदन में जब सुनाया किस्सा तो ठहाके लगाने लगे सांसद

Parliament Special Session: लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हल्के-फुल्के क्षण देखने को मिले जब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मजाकिया लहजे में बताया कि उन्हें घर में डांट पड़ी है।

Image

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

Photo : Times Now Digital

Parliament Special Session: लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हल्के-फुल्के क्षण देखने को मिले जब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मजाकिया लहजे में कहा कि ''कानून मंत्री ने कल सदन में पत्नी को समर्पित कविता पढ़ी, जिसके बाद मुझे घर में बहुत डांट पड़ी।'' लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026', 'परिसीमन विधेयक, 2026' और 'संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' पर चर्चा के दौरान ऐसे क्षण देखने को मिले।

चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि कल कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने भाषण के अंत में कविता पढ़ी थी तो ''मैं भी एक कविता पढ़ूंगा।'' सपा सांसद ने कहा कि उन्होंने कल देर रात दो बजे तक यह कविता लिखी है।

रिजिजू को क्यों पड़ी डांट?

इसके बाद, संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने बताया कि आखिर उन्हें डांट क्यों पड़ी और उनकी बात सुनकर सदन में जोरदार ठहाके लगे। शुक्रवार को कई मौके ऐसे आए जिसमें सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के सांसदों ने एक साथ ठहाके लगाए और ऐसे मौके कम ही देखने को मिलते हैं। रिजिजू ने कहा, ''कल कानून मंत्री ने अपनी पत्नी को समर्पित कविता पढ़ी। हमें घर में डांट पड़ी कि कानून मंत्री कविता कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं कर सकते। मुझे तो व्यक्तिगत रूप से कल बहुत डांट पड़ी।''

राहुल ने रिजिजू की ली चुटकी

इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विधेयकों पर चर्चा में भाग लिया तो कहा कि हम सबके जीवन में बहनों, मां के रूप में महिलाओं का बहुत योगदान रहा है।उन्होंने इसके बाद चुटकी लेते हुए कहा, ''अभी रिजिजू जी ने जो बात कही। प्रधानमंत्री और मेरे साथ पत्नी वाला मुद्दा नहीं है।'' राहुल ने गुरुवार को सदन में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि ''कल मेरी बहन ने अपने पांच मिनट के भाषण में जो किया, मैं इतने साल में नहीं कर पाया। उनकी बात सुनकर अमित शाह जी मुस्कराने लगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article