Wrestlers Protest: पहलवानों के सपोर्ट में खाप पंचायत का सरकार को अल्टीमेटम- बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो वरना...

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 2, 2023, 06:24 PM IST

Wrestlers Protest: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक खाप महापंचायत का आज आयोजन हुआ। इस महापंचायत में खाप ने पहलवानों को पूर्ण समर्थन देते हुए सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। खाप पंचायत ने सरकार को इस मामले पर अल्टीमेटम देते हुए बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के खिलाफ प्रदर्शन
  • बीजेपी से सांसद भी हैं WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह
  • महिला पहलवानों ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए हैं गंभीर आरोप

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के सपोर्ट में खाप पंचायत पूरी तरह से उतरी हुई दिख रही है। शुक्रवार को खाप पंचायत ने मोदी सरकार को नई टेंशन देते हुए ऐलान कर दिया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के अलावा उसे कुछ मंजूर नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता है तो वो 9 जून को फिर से जंतर-मंतर पहुंचेंगे। अगर सरकार ने रोकने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा।

wresler protest khap panchayat

पहलवानों के प्रदर्शन पर अब खाप पंचायत ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

End of Feed