देश

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर दी धमकी, ऑडियो हो रहा वायरल!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 04:35 PM IST

गुरूवंत सिंह पन्नू ने 2023 में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को बाधित करने की धमकी दी है, सोशल मीडिया पर पन्नू का ऑडियो शेयर किया जा रहा है।

Image

गुरूवंत सिंह पन्नू ने 2023 में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को बाधित करने की धमकी दी

खालिस्तानी आतंकी गुरूवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने अब भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World cup 2023) को लेकर धमकी दी है, उसकी इस धमकी को लेकर एक ऑडियो टेप के वायरल होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि टेप की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर कई यूजर्स ने दावा किया कि उनके पास इंटरनेशनल नंबर से एक कॉल आया है जिसमें गुरपतवंत सिंह पन्नू की रिकॉर्डेड आवाज सुनाई दे रही थी मगर पुष्टि नहीं हो सकी है।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की अमृतसर-चंडीगढ़ में सपत्तियां जब्त

हाल ही में एनआईए अदालत के आदेश पर चंडीगढ़ में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक और नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्वामित्व वाले घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चिपकाया गया है। इसके अलावा मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की संपत्तियों को भी एनआईए ने जब्त कर दिया है। एनआईए मोहाली कोर्ट के आदेश पर जालंधर जिले के भारसिंहपुरा गांव में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चिपकाया गया है।

निज्जर की कनाडा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी

गौर हो कि खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में 2023 में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को बाधित करने की धमकी दी थी, सोशल मीडिया पर लगातार पन्नू का वीडियो शेयर किया जा रहा था। इस वीडियो में वह अतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की धमकी दे रहा था। हाल ही में निज्जर की कनाडा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और हत्या करने वालों को पकड़ा नहीं जा सका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article