मंगेतर, प्रेमी और अब तीसरा आरोपी... केतन हत्याकांड की साजिश में सामने आई नई कड़ी, खुलासे जान चौंक जाएंगे

केतन अग्रवाल को 18 जून को कथित तौर पर उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने पुणे जिले में स्थित लोहगढ़ किले से नीचे धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुणे पुलिस ने बताया है कि मामले में गिरफ्तार रितेश हांगे ने मुख्य आरोपी चेतन चौधरी और सिया गोयल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। हालांकि,पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के दिन हांगे मौके पर मौजूद था या नहीं।

केतन अग्रवाल हत्याकांड।

केतन अग्रवाल हत्याकांड। (फोटो- ai)

बता दें कि केतन अग्रवाल को 18 जून को कथित तौर पर उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने पुणे जिले में स्थित लोहगढ़ किले से नीचे धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

End of Feed