शहर

Bharat Band 2024: भारत बंद से बेअसर इंदौर, भीम आर्मी की मुहिम फेल

बुधवार को बुलाए गए भारत बंद पर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में बेअसर रहा। एक अगस्त के फैसले के खिलाफ देश भर के 21 संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया। संगठनों ने न्यायालय के फैसले का विरोध किया और कहा कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को नुकसान पहुंचेगा-

Image

फाइल फोटो

Photo : Twitter

Bharat Band 2024: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को बुलाए गए भारत बंद का मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में कोई असर नजर नहीं आया। बंद के दौरान जन-जीवन तथा कारोबारी गतिविधियां सामान्य बनी रहीं। चश्मदीदों ने बताया कि शहर की सड़कों पर यातायात आम दिनों की तरह नजर आया और माल परिवहन की गतिविधियां भी सुचारू रूप से जारी रहीं।

जय भीम के नारे लगाते हुए प्रदर्शन

भारत बंद के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ‘‘जय भीम’’ के नारे लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल विनोद यादव आम्बेडकर ने कहा, ‘‘हम आरक्षण के मामले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उप वर्गीकरण के विचार के खिलाफ हैं।

आज भारत बंद का आवाह्न

देश में जातिगत जनगणना कराए बिना यह उप वर्गीकरण सरासर अनुचित होगा। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आरक्षण के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के एक अगस्त के फैसले के खिलाफ देश भर के 21 संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया। संगठनों ने न्यायालय के फैसले का विरोध किया और कहा कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को नुकसान पहुंचेगा।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article