केरल में दो महीने में मस्तिष्क खाने वाले अमीबा संक्रमण का तीसरा मामला आया सामने, कोझिकोड में 12 वर्षीय लड़का हुआ संक्रमित

Amoeba Infection: केरल के कोझिकोड जिले में एक 12 वर्षीय बालक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस से पीड़ित हो गया है, जो दूषित जल में पाए जाने वाले एक मुक्त-जीवित अमीबा के कारण होने वाला एक दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण है।

Amoeba Infection: केरल के कोझिकोड जिले में 12 वर्षीय एक लड़का दूषित जल में पाए जाने वाले अमीबा से होने वाले दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण से पीड़ित है। एक निजी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। केरल में मई के बाद से घातक संक्रमण का यह तीसरा मामला है। कोझिकोड के 12 वर्षीय लड़के को सोमवार को यहां बेबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों में से एक ने कहा कि संक्रमण की पहचान कर ली गई थी और उसी दिन इलाज शुरू हो गया था। चिकित्सक ने कहा कि इस बीमारी से मृत्यु दर 95-100 प्रतिशत है। लड़के की हालत गंभीर है। यह अमीबा दूषित जल में पाया जाता है और दूषित जल में नहाने या गोताखोरी करने से इसके संपर्क में आने का खतरा होता है।

Amoeba Infection

कोझिकोड में 12 वर्षीय लड़का मस्तिष्क खाने वाले अमीबा से संक्रमित

मई से इस अमीबा ने पकड़ी है रफ्तार

बता दें, इस महीने की शुरुआत में कन्नूर की 13 वर्षीय लड़की की इसी संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। मई में मलप्पुरम में पांच वर्षीय बच्चे की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। चूंकि संक्रमण दूषित जल के माध्यम से मानव शरीर में प्रवेश करता है, इसलिए राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने तालाबों और नदियों के उपयोग के प्रति चेतावनी दी है तथा स्विमिंग पूल और जल प्रबंधन अधिकारियों से उचित जल उपचार सुनिश्चित करने को कहा है। विभिन्न संक्रामक रोगों के प्रसार को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पतालों में जाते समय मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है।

End of Feed