कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री? कांग्रेस आलाकमान की बैठकों के बाद आज हो सकती है घोषणा

कांग्रेस आलाकमान ने केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मंथन तेज कर दिया है। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई बैठकों में राहुल गांधी ने राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग बातचीत की। मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में केसी और रमेश चेन्निथला के नाम शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि अंतिम फैसला केवल विधायकों की राय पर नहीं, बल्कि सहयोगी दलों और जनता के विचारों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

कांग्रेस आलकमान ने केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्षों समेत कई नेताओं के साथ मंगलवार को मंथन किया और बुधवार को नाम की घोषणा की जा सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार को की जा सकती है।

kerala news (2)

केरल में बुधवार सीएम पद के नाम का ऐलान हो सकता है। PTI

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास ’10 जनपथ’ पर हुई बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और कन्नूर से लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम.एम. हसन और के. मुरलीधरन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीनों कार्यकारी अध्यक्षों पी.सी. विष्णुनाथ, शफी परम्बिल और ए.पी. अनिल कुमार के साथ अलग-अलग मंथन किया।

End of Feed