हिजबुल्लाह पेजर धमाके में क्या केरल में जन्मा शख्स भी था शामिल? जांच में हुआ खुलासा

Hezbollah Pager Blast: पेजर धमाकों की जांच में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी का नाम सामने आया है। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 2800 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इन सीरियल ब्लास्ट के शिकार हुए लोगों में अधिकतर हिजबुल्लाह के सदस्य हैं।

Hezbollah Pager Blast: लेबनान में हुए पेजर धमाकों की जांच में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी का नाम सामने आया है। इस धमाके में लेबनान में 12 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे। इस मामले में अब केरल के वायनाड से नाता रखने वाले नॉर्वे के नागरिक रिनसन जोस का नाम सामने आया है। सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि बुल्गारिया में 37 वर्षीय व्यक्ति के स्वामित्व वाली एक कंपनी उग्रवादी समूह को पेजर की आपूर्ति में शामिल थी। लेबनान में मंगलवार शाम जेब में रखे पेजर एक के बाद एक फटने लगे। कुछ ही समय बाद हिजबुल्लाह लड़ाकों की खून से लथपथ तस्वीरें और विस्फोट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस विस्फोट के लिए हिजबुल्लाह ने दोष सीधे तौर पर इजरायल मढ़ दिया है।

Hezbollah Pager Blast

लेबनान में हुए पेजर धमाकों की जांच में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी का नाम सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला कि कथित तौर पर मोसाद द्वारा तीन ग्राम विस्फोटक छिपाने के लिए मॉडिफाइड किए गए पेजर, एक ताइवान स्थित कंपनी गोल्ड अपोलो द्वारा निर्मित किए गए थे। हालांकि, एक बयान में कंपनी ने कहा कि विस्फोट में प्रयुक्त पेजर मॉडल, AR-924, वास्तव में हंगरी के बुडापेस्ट स्थित कंपनी BAC कंसल्टिंग KFT द्वारा निर्मित और बेचा गया था। जिसे कंपनी के ट्रेडमार्क का प्रयोग की अनुमति दी गई थी।

End of Feed