रोते केजरीवाल को सहारा देते दिखे सिसोदिया, कभी इसी कथित घोटाले में महीनों थे सलाखों के पीछे

दिल्ली की अदालत ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को उस कथित शराब नीति घोटाले में आरोपमुक्त कर दिया है, जिसमें वो महीनों जेल में रह चुके थे। दोनों इस मामले में जमानत पर बाहर थे।

कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल आरोपमुक्त हो गए हैं। साथ ही इसी केस में वो मनीष सिसोदिया भी आरोपमुक्त हुए, जो केजरीवाल के हमसाए की तरह रहे हैं। कोर्ट से आरोपमुक्त होने के बाद जब केजरीवाल बाहर निकले तो मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोने लगे, इस दौरान सिसोदिया ने उन्हें न केवल सहारा दिया बल्कि, उन्हें गले लगाते हुए हौसला भी बढ़ाया। एक तरफ केजरीवाल रोते हुए मीडिया से बात रहे थे, तो दूसरी ओर सिसोदिया उन्हें सहार देकर खड़ा रहने में मदद कर रहे थे।

End of Feed