KC Tyagi Resigns: केसी त्यागी का JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन प्रसाद को मिली जिम्मेदारी

KC Tyagi Resigns: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने हाल ही में निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया
  2. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि त्यागी ने निजी कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है
  3. राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है

KC Tyagi Resigns News: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। JDU की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि त्यागी ने निजी कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है।

KC Tyagi Resigns: केसी त्यागी का JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन प्रसाद को मिली जिम्मेदारी

बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। जेडीयू के अनुभवी नेता त्यागी को मई 2023 में राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही 'विशेष सलाहकार' नियुक्त किया गया था, पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने एक पत्र जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी।

End of Feed