देश

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण, कहा पीएम मोदी जल्द करेंगे इसका शुभारंभ

Vande Bharat Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत के स्लीपर कोच की बॉडी स्ट्रक्चर का अनावरण किया है। वैष्णव ने कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में वंदे भारत कोच के वैरिएंट का अनावरण किया गया।

Image

अश्विनी वैष्णव ने किया वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण

Photo : IANS

Vande Bharat Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण करने के बाद कहा कि वंदे चेयर कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत जैसी चार ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। पैसेंजर की सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेटस की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इन सभी ट्रेनों को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इन ट्रेनों में कवच प्रीफिटेड है। इन ट्रेनों के ट्रायल में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा। तीन महीने बाद यह ट्रेन यूज में आएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी है। इसलिए उसका किराया भी राजधानी के साथ बेंचमार्क किया जाएगा। अगर आप वर्ल्ड की बेस्ट ट्रेन के साथ वंदे भारत की तुलना करेंगे तो वंदे भारत स्लीपर उस बेंच मार्क के तहत आएगी।

सरकार वंदे भारत ट्रेन के तीन वर्जन करेगी लॉन्च

बता दें, वंदे भारत ट्रेन के तीन वर्जन हैं- चेयर कार, स्लीपर और मेट्रो। अब तक सरकार ने वंदे भारत ट्रेनों के चेयर कार वर्जन को लॉन्च किया है। वंदे भारत स्लीपर कोच की संरचना का अनावरण करने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब इसकी साज-सज्जा का काम होगा। कारबॉडी बनाना सबसे मुश्किल काम है...हम इस पर चर्चा करेंगे कि इसे और कैसे बढ़ाया जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन वंदे भारत स्लीपर कोचों का फोकस यात्रियों की सुविधा पर है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम पहले ट्रेनसेट का पांच से छह महीने तक परीक्षण करेंगे और उसके बाद ही इसे लॉन्च किया जाएगा। चूंकि स्लीपर ट्रेन उसी तकनीक पर आधारित है जिस पर चेयर कार काम कर रही है, इसलिए यह झटके-मुक्त, शोर रहित, त्वरित गति प्रदान करेगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article