देश

Train Roko Aandolan: 200 दिन पूरे होने पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जुटे हजारों किसान, देश भर में करेंगे ट्रेन रोको आंदोलन; नोट कर लीजिए तारीख

Farmers Protest: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए 3 अक्टूबर को किसान देश भर में दो घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन करेंगे। बता दें, लखीमपुर खीरी में किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से कुछ किसानों की मौत हो गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाने के बावजूद अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

Image

किसान जल्द करेंगे रेल रोको आंदोलन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Farmers Protest: दिल्ली कूच के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा की ओर 13 फरवरी से हरियाणा से सटे पटियाला के शंभू और संगरूर जिले के खनौरी बार्डर पर दिया जा रहा धरना शनिवार को 200वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों के इस धरने के कारण लोगों को हो रही परेशानी का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाने के बावजूद अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। किसानों ने शंभू और खनौरी में घोषणा की कि वे हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) का विरोध करेंगे।

बता दें, किसान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए 3 अक्टूबर को देश भर में दो घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन करेंगे। इसके अलावा 15 सितंबर जींद व 22 सितंबर को पीपली में महापंचायत की जाएगी। लखीमपुर खीरी में किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से कुछ किसानों की मौत हो गई थी। इस बीच, शंभू और खनौरी में किसानों की जनसभा में पति के साथ पहुंचीं ओलंपियन विनेश फोगाट ने केंद्र सरकार से किसानों की बात सुनने का आग्रह किया। विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में फोगाट ने बोलने से इनकार किया।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर कहा कि हरियाणा चुनाव के चलते भाजपा डरी हुई है, क्योंकि किसान आंदोलन उसके लिए सिरदर्दी बन गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले दोनों मोर्चे एक संयुक्त सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसमें चुनाव को लेकर मोर्चे की रणनीति तैयार करके उसकी घोषणा की जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article