देश

'हर गली-मोहल्ले में हिंसा के खिलाफ निकल रहे लोग'; सज्जाद लोन बोले- अब हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे कश्मीरी लोग

Pahalgam Terror Attack: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने सोमवार को कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए बर्बर हमले ने कश्मीर के लोगों को जगा दिया है और अब वे हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लोग पर्यटन क्षेत्र से अपनी आजीविका कमा रहे हैं और यह नृशंस आतंकी हमला एक पीढ़ी को उखाड़ फेंकने का सीधा प्रयास है।

Image

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन

Photo : ANI

Pahalgam Terror Attack: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने सोमवार को कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए बर्बर हमले ने कश्मीर के लोगों को जगा दिया है और अब वे हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। गत 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर लोन ने कहा कि लोगों को दंडात्मक कार्रवाई करके पीछे धकेलने के बजाय सकारात्मक रूप से साथ लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लोग पर्यटन क्षेत्र से अपनी आजीविका कमा रहे हैं और यह नृशंस आतंकी हमला एक पीढ़ी को उखाड़ फेंकने का सीधा प्रयास है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश के आभारी हैं, जो 35 साल बाद हमारे मेहमानों पर हुए हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करने के लिए जागा है।

लोन ने कहा कि राजनीति को एक तरफ रखते हुए, मेरा मानना है कि हिंसा को हमारे समाज में कुछ हद तक स्वीकार्यता प्राप्त है क्योंकि कुछ लोगों ने इसे वैध चीज के रूप में स्वीकार किया है, लेकिन उनकी संख्या लगातार घट रही है। पूर्व मंत्री सज्जाद लोन के पिता और हुर्रियत नेता अब्दुल गनी लोन की भी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

लोन ने कहा कि कश्मीरी समाज में हिंसा को एक 'सामाजिक स्वीकार्यता' प्राप्त थी, लेकिन पहलगाम की घटना के बाद इसमें बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि हर गली-मोहल्ले में लोग हिंसा के खिलाफ निकल रहे हैं। लोग अब हिंसा को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं - यह हिंसा की सामाजिक स्वीकार्यता के अंत की शुरुआत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article