जम्मू में कश्मीर टाइम्स के मुख्यालय पर SIA का छापा, हथियार-गोलाबारूद बरामद

एसआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस तलाशी अभियान को उन आरोपों के बाद शुरू किया गया था कि यह प्रकाशन देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। एजेंसी ने इसी जांच के तहत जम्मू के गांधी नगर में मीडिया घराने के मालिक प्रबोध जामवाल के घर की भी तलाशी ली।

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बृहस्पतिवार को जम्मू में कश्मीर टाइम्स के मुख्यालय पर छापा मारा और तलाशी अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। एसआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस तलाशी अभियान को उन आरोपों के बाद शुरू किया गया था कि यह प्रकाशन देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। एजेंसी ने इसी जांच के तहत जम्मू के गांधी नगर में मीडिया घराने के मालिक प्रबोध जामवाल के घर की भी तलाशी ली।

kashmir

जम्मू में कश्मीर टाइम्स के मुख्यालय पर SIA का छापा। तस्वीर-ANI

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई छापेमारी

एजेंसी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई ये छापेमारी, मीडिया घराने कश्मीर टाइम्स के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में की गई। यह मामला जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर सक्रिय अलगाववादी और दूसरे देश-विरोधी संगठनों के साथ आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप में दर्ज किया गया है। संगठन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया था कि यह खास मीडिया मंच कथित तौर पर आतंकवादी और अलगाववादी विचारधारा, भड़काऊ, मनगढ़ंत और झूठी बातें फैला रहा है, जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा है, नाराजगी और अलगाववादी भावनाएं भड़का रहा है, शांति और लोक व्यवस्था बिगाड़ रहा है, और प्रिंट और डिजिटल सामग्री के जरिए भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दे रहा है।

End of Feed