Karthigai Deepam:तमिलनाडु के थिरुपरंकुंद्रम दीपथून में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जला दीपक, भक्तों ने मनाया जश्न

तमिलनाडु के मदुरै स्थित थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ पर दीपथून पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जला दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो रिटायर्ड हाई कोर्ट जज समारोह की निगरानी की।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाया गया। जिला प्रशासन ने दीपम जलाने के लिए पहाड़ी पर महज 50 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी थी।शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के एक अहम आदेश के बाद 30 किलोग्राम घी, 50 मीटर सूती बाती और पांच किलोग्राम कपूर से दीपम जलाया गया। सर्वोच्च न्यायालय ने मंदिर के रिसीवरों को निर्देश दिया था कि वे पुजारियों से परामर्श करने के बाद, शनिवार (28 नवंबर, 2026) को पत्थर के खंभे'दीपाथून' पर 'कार्तिगई दीपम' जलाएं।

deepam

तमिलनाडु के थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ पर जला दीपथून का दीपक

बता दें कि केरल सहित कई जगहों से आए 100 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालु सिकंदर दरगाह पहुंचे। वहीं, तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर तैनात CRPF जवानों पर हिंदू श्रद्धालुओं ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। ये नज़ारे शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 'दीपाथून' (पत्थर के खंभे) पर 'कार्तिगई दीपम' जलाए जाने से पहले देखने को मिले।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर पारंपरिक दीप जलाया गया, जिसके साथ ही वहां मौजूद भक्तों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों को लेकर असहमति 1915 से चली आ रही है

शनिवार सुबह तमिलनाडु के मदुरै में पहाड़ी पर स्थित दरगाह पर 100 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालु (जिनमें पड़ोसी राज्य केरल से आए लोग भी शामिल थे) विशेष प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए। इसी दौरान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 'कार्तिगई दीपम' जलाए जाने से पहले, कई हिंदू श्रद्धालुओं ने CRPF जवानों का स्वागत उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर किया। 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद आज यानी शनिवार को मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपाथून' (पत्थर के खंभे) पर 'कार्तिगई दीपम' जलाया गया। । मुस्लिम और हिंदू समुदायों के बीच पहाड़ी के इस्तेमाल, इसके मालिकाना हक और पारंपरिक रीति-रिवाजों को लेकर असहमति 1915 से चली आ रही है।

End Article
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्...

End of Feed