कर्नाटक में 5.54 करोड़ से 4.55 करोड़ कैसे पहुंची वोटरों की संख्या? SIR के बाद फाइनल लिस्ट जारी, जानें पूरा गणित

Karnataka Special Intensive Revision: कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जानिए शुरुआती आंकड़ों से लेकर ड्राफ्ट और फाइनल सूची तक का पूरा गणित और आंकड़े।

Karnataka Final Voter List 2026 SIR: कर्नाटक में SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कर्नाटक के कार्यालय की ओर से जारी विस्तृत रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया। रिवीजन शुरू होने से पहले 16 जून 2026 को मतदाता सूची में कुल 5,54,32,314 मतदाता दर्ज थे। अंतिम मतदाता सूची में सामान्य मतदाताओं और सर्विस वोटरों को मिलाकर यह संख्या 4,55,00,011 हो गई है। इस तरह शुरुआती संख्या की तुलना में 99,32,303 मतदाताओं का अंतर दर्ज किया गया है।

कर्नाटक में 5.54 करोड़ से 4.55 करोड़ कैसे पहुंची वोटरों की संख्या? SIR के बाद फाइनल लिस्ट जारी, जानें पूरा गणित

कर्नाटक में 5.54 करोड़ से 4.55 करोड़ कैसे पहुंची वोटरों की संख्या? SIR के बाद फाइनल लिस्ट जारी, जानें पूरा गणित

हालांकि, ड्राफ्ट मतदाता सूची की तुलना में अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 24 अगस्त 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में सामान्य मतदाताओं और सर्विस वोटरों को मिलाकर कुल 4,46,80,151 मतदाता थे। अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 4,55,00,011 हो गई। यानी ड्राफ्ट से फाइनल सूची तक कुल 8,19,860 मतदाता बढ़े। इनमें सामान्य मतदाताओं की संख्या में 8,19,714 और सर्विस वोटरों की संख्या में 146 की वृद्धि हुई।

End of Feed