कुर्सी पर बैठते ही शिवकुमार के सामने आई बड़ी चुनौती, रामलिंगा के इस्तीफे से मचा हड़कंप तो 'संकटमोचक' बने सुरजेवाला!

Karnataka Portfolio Crisis: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कांग्रेस के राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मिलकर सामने आई एक बड़ी चुनौती से पार पा लिया है।

Karnataka Portfolio Crisis: कर्नाटक की सत्ता संभालते ही शिवकुमार के सामने एक संकट खड़ा हो गया। इस संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मिलकर समाधान निकाला। दरअसल, शिवकुमार के वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी रामलिंगा रेड्डी ने अचानक इस्तीफा दे दिया। इस खबर से कांग्रेस के भीतर छिपा असंतोष निकलकर सामने आया और पार्टी में मान-मनोव्वल का दौर शुरू हुआ।

Shivakumar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

रामलिंगा रेड्डी के मुताबिक, शिवकुमार और सुरजेवाला इस मुद्दे को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। साथ ही सुरजेवाला ने रेड्डी से इस्तीफा वापस लेने की अपील भी की थी।

End of Feed