Karnataka Minister: दीवाली (Diwali) पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। वहीं अब कर्नाटक सरकार के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह (Anand Singh) के महंगे दिवाली गिफ्ट (Diwali Gifts) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होसापेट सीट से विधायक आनंद सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचित नगरपालिका और पंचायत सदस्यों को महंगे गिफ्ट दिए।
कर्नाटक के मंत्री के दिवाली गिफ्ट पर छिड़ा विवाद।
कर्नाटक के मंत्री के दिवाली गिफ्ट पर छिड़ा बवाल
खास तौर से उनके घर पर लक्ष्मी पूजा का निमंत्रण एक बॉक्स में आया, जिसमें कथित तौर पर 1 लाख रुपए कैश, 144 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, एक रेशम की साड़ी, एक धोती और एक सूखे मेवे का डिब्बा था। वहीं मंत्री के सहयोगी ने बताया कि वह हर साल इस तरह का गिफ्ट बॉक्स देते रहे हैं।
बॉक्स और उसमें दी गई चीजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं अब बॉक्स और उसमें दी गई चीजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद सिंह ने नगर निगम सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों को दो अलग-अलग प्रकार के गिफ्ट बॉक्स बांटे। नगर निगम के सदस्यों को दिए गए गिफ्ट बॉक्स में 1 लाख रुपए कैश, 144 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, एक रेशम की साड़ी, एक धोती और एक सूखे मेवे का डिब्बा था। वहीं दूसरी ओर पंचायत सदस्यों को दिए गए गिफ्ट बॉक्स में कम कैश था, लेकिन बॉक्स में सोना नहीं था और बाकी सभी चीजें थी।
मंत्री आनंद सिंह के समर्थकों ने इस मामले पर बात की और कहा कि मंत्री हर साल चुने हुए प्रतिनिधियों को गिफ्ट बॉक्स देते हैं, लेकिन इस साल आगामी चुनावों के कारण ये विवाद खड़ा हो गया है वहीं मंत्री आनंद सिंह ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है।
