कर्नाटक के दो बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला करेगा हाईकोर्ट, MUDA में फंसे हैं CM सिद्धारमैया तो POCSO में पूर्व CM येदियुरप्पा

येदियुरप्पा पर भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के साथ-साथ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक महिला ने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने दो फरवरी को यहां डॉलर्स कॉलोनी में अपने आवास पर एक भेंट के दौरान उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था।

कर्नाटक के दो बड़े नेताओं पर आज हाईकोर्ट का फैसला आना है। कर्नाटक के वर्तमान सीएम सिद्धारमैया जहां MUDA स्कैम में फंसे हैं, वहीं पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो के मामले में फंसे हैं। दोनों नेताओं से जुड़े इन मामलों पर हाईकोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा।

siddaramaiah and yediyurappa

सिद्धारमैया और येदियुरप्पा, साथ में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

End of Feed