कर्नाटक सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 30, 2023, 09:15 PM IST

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को 31% से बढ़ाकर 35% कर दिया है।

कर्नाटक सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को 31% से बढ़ाकर 35% कर दिया है। ये फैसला 1 जनवरी 2023 से लागू होगा।

Karnataka CM Siddaramaiah

कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते की दरों को मौजूदा 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया। यह फैसला 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी माना जाएगा। मूल पेंशन या पारिवारिक पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। यह सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में उन पेंशनधारियों पर भी लागू होगी, जिनकी पेंशन/पारिवारिक पेंशन राज्य की संचित निधि से दी जाती है।

End of Feed