'कर्नाटक बारिश की भारी कमी का कर रहा सामना', शिवकुमार बोले- जलाशयों की स्थिति चिंताजनक, पेयजल की अभी समस्या नहीं

Monsoon 2026: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि राज्य बारिश की भारी कमी का सामना कर रहा है और जलाशयों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में भूजल स्तर में जबरदस्त गिरावट आई है और तालाबों में पानी का स्तर भी काफी कम हो गया है।

Monsoon 2026: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि राज्य बारिश की भारी कमी का सामना कर रहा है और जलाशयों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार से सहायता की मांग करते समय पेयजल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Shivakumar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

मंत्रिमंडल की विशेष बैठक की अध्यक्षता करने और उपायुक्तों, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगभग चार घंटे तक समीक्षा बैठक करने के बाद शिवकुमार ने कहा कि राज्य के बड़े हिस्सों में सामान्य से लगभग 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। उन्होंने प्रशासन को जमीनी स्तर पर सूखा प्रबंधन के उपाय तेज करने के निर्देश दिए।

End of Feed