Karnataka: इधर पूर्व CM से बोली BJP- मत लड़ो चुनाव, उधर येदियुरप्पा के बेटे को टिकट; ईश्वरप्पा का 'सियासत से संन्यास'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 12, 2023, 12:07 AM IST

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान है, जबकि मतगणना 13 मई को होगी। सूबे में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को विधानसभा चुनाव से पहले पहली बड़ी बगावत देखने को मिली है। पार्टी के सीनियर नेता, हुब्बली से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने खुलासा किया है कि अपने दल से नाखुश हैं। अपनी नाराजगी के पीछे की वजह स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया है कि बीजेपी की तरफ से उन्हें दूसरों के लिए रास्ता बनाने के लिए कहा गया था और उन्हें टिकट न दिए जाने के संकेत मिलने के बाद से वह परेशान हैं। हालांकि, छह बार विस चुनाव में जीत हासिल कर चुके शेट्टर ने पार्टी को अपने धमकी भरे जवाब में कहा है कि चुनाव से दूर रहने का कोई सवाल ही नहीं है।

karnataka election, karnataka polls, bjp

भाजपा की कर्नाटक इकाई के सीनियर नेता के.एस. ईश्वरप्पा और सूबे के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर। (फाइल)

बकौल पार्टी नेता, "मैं बीते छह चुनावों में 21 हजार वोटों के अंतर से आगे रहा और चुना गया। मेरे माइनस प्वॉइंट क्या हैं?" पत्रकारों से वह आगे बोले- मैं बहुत ज्यादा निराश हूं। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में पहले ही चुनाव प्रचार अभियान चालू कर चुका था और मैं उसे और रफ्तार दूंगा। चुनाव से खुद को दूर रखने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं सिर्फ एक सवाल पूछता हूं कि मैं छह बार जीता, करियर में कोई दाग भी नहीं है और न ही मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं। फिर मुझे चुनाव लड़ने से क्यों दूर किया जा रहा है? मैं पार्टी को यह बताना चाहता हं कि वह मुझे चुनाव लड़ने दे अन्यथा यह पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा।

End of Feed