कर्नाटक : DK शिवकुमार बनेंगे CM, डिप्टी सीएम-मंत्रियों के चेहरे पर अभी भी सस्पेंस, चर्चा में हैं ये नाम

रिपोर्टों के मुताबिक शिवकुमार के साथ 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को नए मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। इनके अलावा कृष्णा बायरेगौड़ा, दिनेश गुंडू राव, यूटी खादर कैबिनेट मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

Karnataka Cabinet: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। उनके साथ डिप्टी सीएम और मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण होगा लेकिन डिप्टी सीएम और कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की संख्या पर सस्पेंस कायम है। इन पदों के लिए चर्चा में कई नाम हैं। दो जून को दिल्ली से लौटन के बाद डीके शिवुकमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संभावित डिप्टी सीएम एवं मंत्रियों के जिन नामों की चर्चा मीडिया में चल रही है, वह आधिकारिक नहीं है। कौन डिप्टी सीएम और कौन मंत्री बनेगा, इस पर निर्णय पार्टी के शीर्ष स्तर पर लिया जाएगा।

DK Shivkumar

कर्नाटक के सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार।

दो से तीन डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं

इस बीच, मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि डीके शिवकुमार के साथ करीब 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सियासी, सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधने के लिए राज्य में दो से तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। डिप्टी सीएम की दौड़ में वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान के साथ लंबी मैराथन बैठकों के बाद मंत्रिमंडल के चेहरों और स्वरूप पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है और वे खुद हाईकमान से इसका आश्वासन दिए जाने की बात कह चुके हैं।

End of Feed