कर्नाटक में शिवकुमार की ताजपोशी? दो डिप्टी CM और नए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की हो रही तलाश, फॉर्मूला तैयार!

Karnataka Power Tussle: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया गुरुवार को राज्यपाल थाबरचंद गहलोत से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद राजनीतिक हलकों में शिवकुमार की ताजपोशी की अटकलें तेज हो गईं और एक नया फॉर्मूला भी सामने आया है।

Karnataka Power Tussle: कर्नाटक का सियासी नाटक अब समाप्त होने की कगार पर है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। संभावना जताई जा रही है कि सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और इसी के साथ ही नेतृत्व परिवर्तन को लेकर महीनों से जारी सियासी दांव पेच थम जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के साथ मैराथन बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्दारमैया को अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि पार्टी आसान नेतृत्व परिवर्तन चाहती है।

Shivakumar siddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार

सिद्दारमैया की हो रही छुट्टी!

कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में संगठन और नेतृत्व में बड़े फेरबदल की तैयारी में है। लंबे समय से शिवकुमार के समर्थन कांग्रेस आलाकमान से उन्हें (शिवकुमार) मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार शिवकुमार समर्थकों ने दिल्ली का दौरा भी किया, लेकिन समझा-बुझाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा था। हालांकि, अंतत: शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद सौंपने पर विचार हो रहा है।

End of Feed