देश

विजयन के आवास के बाहर भड़की हिंसा; ईडी अधिकारियों के वाहनों पर क्यों हुआ हमला? महिला अधिकारी को बनाया निशाना

हिंसा तब भड़की जब बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर परिसर से बाहर निकल रहे थे। कथित तौर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता विजयन के किराए के आवास के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शनकारियों ने ईडी के अधिकारियों को ले जा रहे वाहन का रास्ता रोक दिया और उस पर पथराव किया।

Image

पिनराई विजयन के आवास के बाहर ईडी अधिकारियों पर हमला।

सीएम की कुर्सी गंवाने के बाद केरल के पूर्व सीएम पिनराई विजयन की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। आज उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी की। इस दौरान उनके आवास के बाहर हिंसा भड़क उठी। विजयन के समर्थकों ने इस ईडी अधिकारियों पर हमला कर दिया और उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस हंगामे के वीडियो सामने आए हैं।

कब और क्यों हुआ हमला?

ये हिंसा तब भड़की जब बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर परिसर से बाहर निकल रहे थे। कथित तौर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता विजयन के किराए के आवास के बाहर एकत्र हुए और छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने ईडी के अधिकारियों को ले जा रहे वाहन का रास्ता रोक दिया और उस पर पथराव किया।

महिला अधिकारी को बनाया निशाना, कार के शीशे तोड़े

पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान जिस वाहन को निशाना बनाया गया उसमें महिला अधिकारी भी सवार थीं। घटना में वाहन का शीशा टूट गया।

कोचिन मिनरल्स एंड रूटिल लिमिटेड से जुड़े मामले में कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापे की यह कार्रवाई कोचिन मिनरल्स एंड रूटिल लिमिटेड (CMRL)से जुड़े मामले की है। इस कंपनी का विजयन की बेटी वीना विजयन की फर्म एक्सालॉजिक सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से वित्तीय लेन-देन रखने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने करीब 10 जगहों पर रेड की है।

वीना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल है

पिछले अप्रैल में SFIO ने वीना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप है कि उनकी आईटी कंपनी को कोच्चि स्थित CMRL) से 'अवैध भुगतान' प्राप्त हुए। आरोपों के अनुसार, 2018-19 से लेकर अगले तीन वर्षों तक यह भुगतान किया गया, जबकि बदले में कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। बताया गया है कि एक्सालॉजिक ने 2017 में CMRL के साथ सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग सेवाएं देने के लिए एक अनुबंध किया था।

केंद्र सरकार ने SFIO जांच के आदेश दिए

2019 में आयकर विभाग ने CMRL के परिसरों पर छापेमारी की थी और बाद में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए SFIO जांच के आदेश दिए थे। CMRL में KSIDC की 13.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके बाद पिछले मार्च में ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया

अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राज्य में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है, जिनमें राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन का किराए का मकान भी शामिल है। आरोप है कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड ने 2018 से 2019 के बीच विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया जबकि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।

2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज

केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीएमआरएल द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मामले में ईडी की कार्रवाई रद्द करने का अनुरोध किया गया था। ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए 2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'जनता को प्रचार नहीं, निष्पक्ष जांच चाहिए', पंजाब में नशे के मुद्दे पर अमित शाह का भगवंत मान पर हमला

'जनता को प्रचार नहीं, निष्पक्ष जांच चाहिए', पंजाब में नशे के मुद्दे पर अमित शाह का भगवंत मान पर हमला

राहुल का हाइड्रोजन बम, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ- लखनऊ में राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, राजीव गांधी का दिया उदाहरण

राहुल का हाइड्रोजन बम, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ- लखनऊ में राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, राजीव गांधी का दिया उदाहरण

'रिजिम चेंज के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा, इनका एक ही एजेंडा...', CJP प्रदर्शन और विपक्ष को लेकर राजनाथ सिंह ने क्या-क्या कहा?

'रिजिम चेंज के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा,  इनका एक ही एजेंडा...', CJP प्रदर्शन और विपक्ष को लेकर राजनाथ सिंह ने क्या-क्या कहा?

अगर कारोबार का नुकसान होता है, तो हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे- CJP के तिरंगा प्रदर्शन से पहले SC की बड़ी टिप्पणी

अगर कारोबार का नुकसान होता है, तो हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे- CJP के तिरंगा प्रदर्शन से पहले SC की बड़ी टिप्पणी

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह