Karnataka News: बड़ी खबर कर्नाटक से है जहां बोम्मई सरकार के मंत्री वी. सोमन्ना ( V Somanna) का शर्मनाक कारनामा सामने आया है। वी. सोमन्ना की इस हरकत ने विपक्ष को बोम्मई सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। कर्नाटक में हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री वी. सोमन्ना का एक महिला को सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो (Viral Video) सामने आया है। चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक की ये घटना बताई जा रही है। शनिवार को, आवास मंत्री वी सोमन्ना, जो चामराजनगर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, गुंडलुपेट तालुक के हंगला गांव में कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
जब मंत्री ही थप्पड़ मारे तो फिर कहां जाएंगे फरियादी ? कर्नाटक के 'थप्पड़बाज' मंत्री का वीडियो वायरल
- Agency by: Agency
- Updated Oct 23, 2022, 01:43 PM IST
कर्नाटक के मंत्री वी सोमन्ना का राज्य के चामराजनगर जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री सोमन्ना एक महिला को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जमकर इसे शेयर किया जा रहा है।
End of Feed
