Kargil Vijay Diwas: 'कारगिल के वीरों की बहादुरी हमें करती है हर दिन प्रेरित...' कारगिल विजय दिवस पर बोले पीएम मोदी

Kargil Vijay Diwas 2025 : 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 2 महीने तक चले युद्ध में भारत की जीत हुई थी। जिसे पूरा कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है। आज कारगिल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह अवसर देश को अपने उन सैनिकों के अद्वितीय साहस और वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर देश के वीर जवानों को याद किया। राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट में कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मैं अपने उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में भी हमारे राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

Kargil Vijay Diwas: करगिल युद्ध के आज 26 साल पूरे हो चुके हैं। 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 2 महीने तक चले युद्ध में भारत की जीत हुई थी। यह युद्ध 16500 फीट की ऊंचाई पर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत के 527 सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, तो वहीं पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ का दावा है कि इस युद्ध में उनके करीब चार हजार सैनिक मारे गए थे।

Kargil Vijay Diwas

मातृभूमि के लिए खुद को बलिदान करने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा: पीएम मोदी

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह अवसर देश को अपने उन सैनिकों के अद्वितीय साहस और वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए खुद को बलिदान करने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा। पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर और लद्दाख के बीच परिवहन संपर्क को तोड़ने के इरादे से कारगिल के पहाड़ों में रणनीतिक ठिकानों पर चुपके से कब्जा कर लिया था। हालांकि, भारत ने उन्हें खदेड़ने के लिए 'ऑपरेशन विजय' शुरू किया और सफलता हासिल की।

End of Feed