कांवड़ खंडित होने पर मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों का बवाल, तोड़ी कार, ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, VIDEO

Muzaffarnagar Kanwar Row : जानकारी के मुताबिक कांवड़ियों का आरोप है कि कार चालक उन्हें रास्ते में टक्कर मारी। इससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कार चालक मार्ग के बढ़ेडी चौराहा पहुंचा था जहां कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी व चालक के साथ भी मारपीट की।

KEY HIGHLIGHTS
  • कांवड़ खंडित कर रहे भाग रही स्विफ्ट कार को कांवड़ियों ने ढाबे पर रोका
  • कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी व चालक के साथ भी मारपीट क
  • सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई

Muzaffarnagar Kanwar Row : सावन में कांवड़ यात्रा शुरू होते ही उपद्रव और बवाल के वीडियो आने लगे हैं। कांवड़ियों के बवाल का पहला वीडियो मुजफ्फरनगर से आया है। बताया गया कि कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने अपना आपा खो दिया। होटल में जाकर तोड़फोड़ की। कांवड़िये इतना आक्रोशित थे कि उन्होंने पुलिसकर्मियों की भी नहीं सुनी। उनके सामने ही कार चालक को बुरी तरह से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें उनके उत्पात को देखा जा सकता है।

कार चालक पर टक्कर मारकर भागने का आरोप

जानकारी के मुताबिक कांवड़ियों का आरोप है कि कार चालक उन्हें रास्ते में टक्कर मारी। इससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कार चालक मार्ग के बढ़ेडी चौराहा पहुंचा था जहां कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी व चालक के साथ भी मारपीट की। भागकर ढाबा में पहुंचा तो वहां भी उसे पीटा। यह घटना रविवार देर रात की है। कांवड़ियों जमकर ढाबे पर बवाल काटा और उत्पात मचाई। उन्होंने स्विफ्ट कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

End of Feed