कानपुर को आज मिलेगा 47.5 हजार करोड़ का तोहफा, PM मोदी करेंगे मेट्रो और मेगा पावर प्रोजेक्ट तक का लोकार्पण

PM Modi: पीएम मोदी आज कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन भी करेंगे।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य आयोजन के माध्यम से सरकार शहर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी।

PM Modi

कानपुर में आज पीएम मोदी देंगे 47.5 हजार करोड़ की विकास की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इस रूट पर चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल जैसे 5 नए भूमिगत स्टेशन तैयार किए गए हैं। इस विस्तार से शहर के लाल इमली, जेड स्क्वायर मॉल, ग्रीनपार्क स्टेडियम, परेड मैदान, बुक मार्केट और सोमदत्त प्लाजा जैसे महत्वपूर्ण स्थान सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे। अभी तक आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक 9 स्टेशन चालू हैं, और इस विस्तार से मेट्रो सेवा और अधिक सुलभ, सुरक्षित एवं तेज होगी।

End of Feed