पोर्न और AI जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ कंगना रनौत ने दिल्ली HC का रुख किया, मांगी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा

कंगना रनौत की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट किए जा रहे पोर्नोग्राफिक और अश्लील कंटेंट से परेशान हैं। वकील ने कंगना से जुड़े AI जनरेटेड कंटेंट का भी हवाला दिया।

Kangana Ranaut- बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। कंगना ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित तौर पर पोस्ट किए जा रहे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ कोर्ट से राहत मांगी है। जस्टिस विकास महाजन ने कंगना रनौत की ओर से दायर मुकदमे पर प्रतिवादियों को समन जारी किया। कोर्ट ने अभिनेत्री की ओर से दायर अंतरिम रोक की अर्जी पर भी नोटिस जारी किया है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने दिल्ली HC का रुख किया

AI से बनाए गए कंटेंट का भी जिक्र

End of Feed